भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत, प्रदेश के 94 हजार 234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप खरीदने की राशि वितरित किया। सीएम ने एक क्लिक पर कुल 238 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा किया कि बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को लैपटाप अब सरकार खुद खरीदकर देगी।
बता दे कि अभी तक इसके लिए सरकार मेधावी विद्यार्थियों खातों में राशि भेजती रही है।


