जबलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा “राष्ट्रीय युवा दिवस” बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, उसके तत्पश्चात योग एवं व्यायाम की विभिन्न मुद्राओं व आसनो के साथ वॉलिंटियर्स ने स्वामी विवेकानंद का योगदान, भारत देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समझा।
उसी क्रम में “स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श” विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्र – छात्राओं के माध्यम से दी गई।
यह कार्यक्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केआरएस साम्बासिबा राव के निर्देशन एवं उपकुलपति प्रो. विनीता कौर सलूजा के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश मिश्रा, सह- समन्वयक शिवांगी शर्मा चौहान, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्रा, जिनी मौर्य, डॉ. पुष्पलता सिंह, डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ.रोहित सिंह, अवनीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के विद्यार्थी रुद्राक्ष प्रताप सिंह, देव यादव, अभिषेक, अंजलि, आदित्य, रितेश सहित अन्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

