अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व चित्रकूट में कैबिनेट बैठक करने की हो रही तैयारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चित्रकूट में कैबिनेट की बैठक हो सकती है।
इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार राम वन गमन पथ भी बना रही है। इस कार्य में गति लाने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने संस्कृति विभाग को दिए हैं। ऐसे में चित्रकूट में होने वाली मोहन कैबिनेट में राम वन गमन पथ को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
इसके पूर्व 14 जनवरी को महाकाल की नगरी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने संभागीय समीक्षा के साथ कैबिनेट की बैठक अलग-अलग स्थानों पर करने के निर्देश दिए हैं। पहली औपचारिक कैबिनेट उज्जैन में प्रस्तावित थी, लेकिन फिर जबलपुर में की गई।
अब दूसरी कैबिनेट बैठक उज्जैन में और फिर चित्रकूट में प्रस्तावित है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित चित्रकूट सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि भी रही है।
प्रचलित कथाओं में उल्लेख है कि भगवान राम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट मे बिताए थे। यही वजह है कि 22 जनवरी को भगवान रामलला के विराजमान होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश की जनता को विकास की नई सौंगात देंगे।

 

Next Post

अवैध गांजा का परिवहन करने वाले दो युवक चढ़े कुठला पुलिस के हत्थे

कटनी। जिले की कुठला पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुये मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक […]