वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर की मुख्य शाखा का चुनाव हुआ सम्पन्न

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर की मुख्य शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन मंडल परिषद् कार्यालय जबलपुर में डब्लूसीआरएमएस के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला के गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव के दौरान सैकड़ों युवा एवं महिला कर्मचारी शामिल हुए।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर के चुनाव में मुख्य शाखा जबलपुर के सचिव पद पर आरए सिंह एवं अध्यक्ष पद पर रोशन सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल चौबे, संगठन सचिव एसके वर्मा एवं उपाध्यक्ष के पद पर एसपी सिंह, रविपाल सिंह, चंदन सिंह रावत, बृजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आशीष कुमार चड्डा एवं सह सचिव के पद पर मनीष कुमार, विकास चंद, राजेश कुमार मिश्रा, शारदा प्रसाद, गंगाराम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
महिला विंग की सचिव पद पर वंदना विश्वकर्मा एवं अध्यक्षा देवकी राय निर्वाचित घोषित की गई। कार्यकारी अध्यक्ष हर्षिता श्रीवास एवं उपाध्यक्ष कमला कोरी, रजिया बेगम, सोनम खरे, सोनिया यादव, अनामिका चौरसिया, खुशबू कुमारी निर्वाचित हुई।
वही, यूथ विंग के अध्यक्ष पद पर नकुल कुमार सिंह एवं सचिव पद पर महेन्द्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज हिमांशु निर्वाचित हुए।
चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर महामंत्री, मंडल सचिव, मंडल अध्यक्ष के साथ अफजल हाशमी, संदीप श्रोती, बॉबी धौलपुरी, मुकेश चंद्र रमोला, लोकसिंह, कुलकर्णी हर्दा, निखिल पटेल, रोहित, सुमित शुक्ला आदि कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

 

Next Post

Mostbet: Seamless Gaming Awaits Access Login And Mobile Apps Here!

Moreover, the choice of games for everybody isn’t a metaphor, as you can bet at Mostbet live casino from 40 to 1 1 mln. Sports experts in the field of tennis recommend not to miss these stages and then the likelihood of success of future bets and analytical skills of […]