प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की रात गोरा बाजार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि गोराबाजार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उर्मेलेश ओझा ने रिज रोड निवासी संदीप यादव से ज़मीन के एक मामले की जांच को रफा दफा करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी।
बाद में सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ।
गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे जैसे ही प्रधान आरक्षक ने रिश्वत के रुपए लिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त की गिरफ्त में पुलिस कर्मचारी के आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रधान आरक्षक उर्मिलेश को लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इधर, रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

 

Next Post

बांकी में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का चल रहा आयोजन

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बांकी में खेरमाई मंदिर के पास श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन चल रहा है। यहां धनुआसागर से पधारे पौराणिक पं शुकदेव द्विवेदी शास्त्री के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं और लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। जिसे सुनने के लिए आसपास के […]