पांच हजार की रिश्वत लेते हुए महिला पटवारी को लोकायुक्त ने किया ट्रेप, पट्टा दिलवाने के एवज किये गए थे एक लाख रुपयों की मांग

धार। जिले की सरदारपुर तहसील में शुक्रवार को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी जमीन का पट्टा जल्दी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर रही थी। लोकायुक्त टीम ने उसे आवेदक से पहली किश्त के रूप में पांच हजार रुपये लेते समय धरदबोचा।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कुमारिया खेड़ी (ग्राम पंचायत भानगढ़), तहसील सरदारपुर निवासी 53 वर्षीय लक्ष्मण कुमावत ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि उसने जिस जमीन पर मकान बनाया है और उसके पीछे की जमीन पर उसका कब्जा है, उसका पट्टा उसके नाम होना है।
आरोप है कि भानगढ़ हल्के की पटवारी भारती राजपूत (32), पति दीपक राजपूत ने पट्टा जल्दी कराने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर टीम ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप दल का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
इंदौर लोकायुक्त टीम ने आरोपी महिला पटवारी को आवेदक से पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

स्पेशल 26 मूवी की तर्ज पर लूट, आयकर अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम

धार। जिले के बाग में शुक्रवार को स्पेशल-26 मूवी जैसी वारदात सामने आई है। जहाँ, ब्राह्मण मोहल्ले में 5 बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया और एक ठेकेदार के घर में घुसकर आधा किलो सोना, चार लाख रुपए नगद और तीन मोबाइल फोन ले गए। भागते समय बदमाशों ने […]