अमिलिया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नशीली दवाई किया जब्त

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागी पुलिस अधिकारी (चुरहट) आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा अमिलिया थाना प्रभारी (निरी) राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर अमिलिया पुलिस टीम ने मूड़ा पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी रजनीश सोनी उर्फ मुण्डा (निवासी शाहपुर जिला मऊगंज) को बाइक सहित पकड़ा।
पुलिस टीम की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद की गई।
इनमे 40 पैकेट पयेवों स्पास प्लस कैप्सूल के (कीमत 95,040 रूपये), 06 पैकेट अल्पराज़ॉलम टैबलेट (कीमत 13,320 रूपये), 212 शीशी (21.200 लीटर) आनरेक्स कफ सिरप (कीमत 45,580 रूपये) शामिल रहे।
वहीं, पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयां के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बाइक (कीमत 70,000 रूपये) को जब्त किया।
अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि आरोपी रजनीश सोनी को गिरफ्तार कर धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 एवं 5/13 ड्रग्स एक्ट 1949 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। वही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
अमिलिया थाना प्रभारी (निरी) राकेश बैस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहा. उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम पाठक, प्रधान आरक्षक रामायण मिश्रा, आरक्षक सतीश सिंह कुशवाह, अभिषेक चौधरी एवं रामचरित पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

राष्ट्रीय कृमिनाशक मुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

शहपुरा(डिंडोरी)। राष्ट्रीय कृमिनाशक मुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में गुरूवार को एक दिवसीय नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से लगभग 200 नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बताया गया कि 23 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी […]