रिश्वत, प्रताड़ना एवं भुगतान में गड़बड़ी के आरोप सही मिलने पर एमएलबी स्कूल के प्राचार्य निलंबित

सतना। शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एमएलबी के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला को रिश्वत, प्रताड़ना और भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कार्रवाई कलेक्टर सतना की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसका आदेश गुरुवार को जारी हुआ।
जानकारी के अनुसार प्राचार्य शुक्ला के खिलाफ लंबे समय से विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं।
कलेक्टर को सौंपे गए प्रतिवेदन में बताया गया कि सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विजय शंकर पांडेय और करूणा मिश्रा के स्वत्वों का भुगतान जानबूझकर लंबित रखा गया।
जांच के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें प्रताड़ना और राशि मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि संस्कृत सोहावल विद्यालय में पदस्थापना के दौरान विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला ने अतिथि शिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी से फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये अपने खाते में लिए थे। बाद में कथित रूप से गलत परीक्षा परिणाम बताकर संबंधित अतिथि शिक्षक को कार्य से हटा दिया गया।
वही, जांच टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए और जांच में सहयोग न करना भी गंभीर माना गया।

 

Next Post

कोस्मिक स्टार - सुपर 100 का फेज़-2 कार्यशाला का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन

इंदौर। स्पेस एजुकेशन और टैलेंट आइडेंटिफिकेशन का एक अनूठा कार्यक्रम कोस्मिक स्टार – सुपर 100 का दो दिवसीय फेज़-2 कार्यशाला 6 से 7 मई 2026 को इंदौर स्थित एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश के 8 जिलों से चयनित 120 […]