कटनी। 12 मई 2024 को ग्राम पडवार मे गोली चलने की सूचना प्राप्त होते ही स्लीमनाबाद पुलिस ग्राम पडवार में घटना स्थल पहुंची।
इस घटना मे घायल शिल्पा सिह राजपूत की रिपोर्ट पर कानून का उल्लंघन करने वाले विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा धारा 294 एवं 307 भादवि का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी।
आरोपी की तलाश करते हुए बुधवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि धारा 294 एवं 307 भादवि का आरोपी विधि विरुद्ध बालक टोल प्लाजा के पहले सिहोरा हिरन नदी पुल के पास खडा होकर भागने के फिराक में किसी साधन का इंतजार कर रहा है।
सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया टीम गठित कर मौके पर पहुचे।
पुलिस को देखकर आरोपी विधि विरुद्ध बालक भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड लिया।
विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरेण्डम लेखबद्ध किया गया।
आरोपी विधि विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पडवार के जंगल में सागौन प्लांट पानी की टंकी के पास लगे महुआ के पेड़ के नीचे मिटटी मे दबाकर रखे पिस्टल एवं कारतूस बरामद किया गया।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक संतराम यादव, काशीराम झारिया, सहा. उपनिरीक्षक बीएम चौधरी, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, तेजप्रकाश सिह, आशीष आर्मो, अंकित दुबे, जय सिह, आरक्षक मनीष पटेल, रजनीश, बृजेश, सोने सिह, अभिषेक राजावत, राजा साहू एवं सौरभ पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी।


