टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने किए महाकालेश्वर दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में क्रिकेट मैच खेला जाने वाला है। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं।
शुक्रवार सुबह टीम इंडिया के हेड कोच महाकालेश्वर मंदिर में नजर आए। वे भस्म आरती में शामिल हुए और महाकाल के दर्शन किए। मैच से पहले उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके साथ शीतांशु ने भी मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक दो घंटे महाकाल की शरण में बिताए। फिर महाकाल से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना भी की।
आरती के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी पर जल भी चढ़ाया। इसके बाद मंदिर समिति की और सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने गंभीर और शीतांशु का सम्मान भी किया।
इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि महाकाल ने आज उन्हें दर्शन करने बुलाया ये उनका सौभागमय है। वे यदि फिर मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर आउंगा।
वहीं, गौतम गंभीर ने इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।
बता दें कि गौतम गंभीर 5 महीने पहले भी सपरिवार महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

 

Next Post

विधायक अभिलाष पांडे ने अनेक विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, विकास के साथ विरासत और धरोहर को भी बचाने पर किये जा रहे कार्य

जबलपुर। शहर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अभिलाष पांडे ने अनेक विकास कार्यों को लेकर भूमि पूजन किया। इस दौरान गुजराती कॉलोनी में मंदिर के साथ-साथ एक बड़े हाल के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया है। बताया गया कि पत्रकार कॉलोनी कस्तूरबा गांधी वार्ड […]