इंदौर। शहर के भवरकुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलखा के पास बाइक सवार तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए।
सेज यूनिवर्सिटी के छात्र सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वे अपने दोस्त को छोड़ने एलआईजी जा रहे थे। उन्हें नवलखा चौराहे के नजदीक ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसा सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे हुआ।
भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में प्रिंयाशु, उसका दोस्त आयुष और ओम सड़क हादसे का शिकार हो गए।
छात्रों के दोस्तों ने बताया कि प्रियांशु और ओम बाइक से आयुष को छोड़ने एलआईजी क्षेत्र में जा रहे थे।
हादसे में प्रियांशु और आयुष गंभीर घायल हो गए। जबकि ओम को हाथ और पैर में चोट आई है।
दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। दोस्तों ने बताया कि प्रियांशु सेज यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहा है। वह मूल रूप से बड़गांव का रहने वाला है।
वहीं, आयुष आईपीएस में कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। वह धनगांव का रहने वाला है। एक अन्य घायल छात्र ओम इंदौर से निजी कोचिंग कर रहा है। ओम एलआईजी क्षेत्र में रहता है। दोनों दोस्त उसे ही लेकर रात में बाइक से निकले थे।

