जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सभी थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
इसी क्रम में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के 11 सदस्य गौरी घाट पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
गौरी घाट थाना प्रभारी सक्तु राम मरावी को मुखबिर से सूचना मिली कि सुखसागर लाइफ स्टाइल अपार्टमेंट की पार्किंग में अवैध रूप से कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिला रहे है। जिसकी सूचना थाना प्रभारी ने अपने उच्चधिकारियो को तत्काल दी।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सोनाक्षी सक्सेना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कैंट) उदयभान सिंह बागरी तथा गौरी घाट थाना प्रभारी सक्तु राम मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौरी घाट थाना क्षेत्र के ललपुर रोड स्थित सुखसागर लाइफ स्टाइल अपार्टमेंट की पार्किंग में घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस को आता देख सभी लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपियों में दीपेश धनवानी पिता कैलाश(29) निवासी रायपुर, रोहित बलेचा पिता स्व. शंकर बलेचा(22) निवासी रायपुर, करन पेशवानी पिता सोहन पेशवानी(19) निवासी रायपुर, विजय थावरानी पिता परमानन्द थावरानी(22) निवासी रायपुर, मोहित वैरगडे पिता किशोर वैरगडे(24) निवासी रायपुर, रोहित कस्तूरिया पिता दिलीप कस्तूरिया(22) निवासी रायपुर, दिलीप कुमार मेहता पिता कृष्णा मेहता(22) निवासी जिला नवादा, बिहार, अमरजीत राम पिता प्रकाश राम(23) निवासी दरभंगा, बिहार, लाल किशोर राम पिता दुखी राम(37) निवासी दरभंगा, बिहार, वीरेंद्र कुमार सिंह पिता दिलीप कुमार सिंह(25) निवासी धनबाद, झाड़खण्ड एवं राहुल कुमार वर्मा पिता महेन्द्र कुमार वर्मा(26) निवासी धनबाद, झाड़खण्ड है।
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 67 मोबाइल, 05 लैपटॉप, 65 एटीएम कार्ड, आठ बैंकों की पासबुक पुलिस ने जब्त किया है।
थाना प्रभारी गौरीघाट सक्तु राम मरावी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, उत्तम यादव, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला, आक्षक तरुण मिश्रा, संदीप पान्डेय, प्रदीप ठाकुर, मुकेश मसराम एवं विक्रम रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।


