तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

देवास। जिले के कन्नोद थानांतर्गत इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर कासरनी नदी के समीप तेज गति से इंदौर की ओर से आ रहे डंपर ने कन्नौद की ओर से जा रही कार को सामने से भीषण टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे कार एमपी41 सीबी 3291 में सवार 20 वर्षीय वीरेंद्र पिता रामकृष्ण कालेन, 20 वर्षीय सुमित दोनों निवासी ग्राम मालजीपुरा, कन्नौद से दवाइयां लेकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा दोनों युवक कार में फंस गए। घटना के बाद दोनों घायल युवकों को बमुश्किल लोगों ने बाहर निकाला।
दुर्घटना में वीरेंद्र की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई तथा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मुताबिक दोनों युवक पढ़ाई में बहुत होशियार थे तथा नीट की तैयारी कर रहे थे।
मृतक वीरेंद्र के पिता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलवार में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आशीष शर्मा तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने गंभीर घायल युवक सुमित को तत्काल इंदौर भिजवाने की व्यवस्था कराई।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया गया है।
दुर्घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में शिक्षक शासकीय अस्पताल पहुंच गए।

 

Next Post

सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में मप्र ईको पर्यटन अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीधी। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन अनुभूति कार्यक्रम संजय टाइगर रिजर्व में दो कैम्प के माध्यम से आयोजित किया गया। कैम्प में ज्वांइट डायरेक्टर हरिओम, एसडीओ निकुंज पाण्डेय, परिक्षेत्राधिकारी योगेन्द्र तिवारी, कैलाश तिवारी, सुरेश सिंह, सपना सिंह, अश्विनी पटेल, शिवानी, डॉ. क्यूबी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर […]