सीधी। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन अनुभूति कार्यक्रम संजय टाइगर रिजर्व में दो कैम्प के माध्यम से आयोजित किया गया।
कैम्प में ज्वांइट डायरेक्टर हरिओम, एसडीओ निकुंज पाण्डेय, परिक्षेत्राधिकारी योगेन्द्र तिवारी, कैलाश तिवारी, सुरेश सिंह, सपना सिंह, अश्विनी पटेल, शिवानी, डॉ. क्यूबी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौती के 120 छात्राओं द्वारा चित्रकला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर प्रमाण पत्र व ईनाम वितरण किया गया।
इस दौरान वन्य प्राणियों व वन्य पौधों की जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई।

