देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर शुभ मोटर्स में मारुति सुजुकी की नई ‘डैजलिंग डिज़ायर’ लॉन्च

जबलपुर। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर मदन महल स्थित शहर के प्रतिष्ठित शुभ मोटर्स शोरूम में मारुति सुजुकी ने अपनी नई ‘डैजलिंग डिज़ायर’ कार लॉन्च की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर राजेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
शुभ मोटर्स के सीईओ स्पर्श केमतानी ने बताया कि इस नई डिज़ायर वेरिएंट में अत्याधुनिक विशेषताएं जोड़ी गई हैं। जैसे कि 360 डिग्री एचडी कैमरा, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेस वेरियेन्ट से 6 एयरबैग्स एवं एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ 26 किमी प्रति लीटर की शानदार माइलेज भी इस आधुनिक कार में मिलेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर राजेश तिवारी ने इस पवित्र दिन पर नई शुरुआत का महत्व बताते हुए मारुति सुजुकी की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के एसएमई विनिल गुप्ता, चीफ मेनेजर दीपक उसरेठे सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान शुभ मोटर्स शोरूम में मौजूद ग्राहकों ने इस नई कार के फीचर्स का आनंद लिया।
शुभ मोटर्स के जनरल मैनेजर के मुताबिक ‘डैजलिंग डिज़ायर’ अब टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
अंत में शुभ मोटर के एमडी महेश केमतानी ने कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Next Post

साइबर पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, हर जिले में साइबर थाना बनाने की बात पुनः दोहराई

भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर अचानक राजधानी के भदभदा में स्थित साइबर पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दो दिन पहले साइबर पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट से बचाए गए विवेक ओबेराय से फोन पर बात की। विवेक ओबेराय ने मुख्यमंत्री और पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया। […]