मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन

इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा मोटिवेशन एंड मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इंडेक्स समूह संस्थान के शिक्षकों और छात्रों के साथ कर्मचारियों को विशेषज्ञ नीता कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विभिन्न जानकारी साझा की गई।
उन्होंने बताया कि डिजिटल वर्ल्ड के साथ मल्टी टास्किंग के जमाने में हमें 10 काम एक साथ करने की आदत हो गई।
मन में 10 विचार एक साथ नहीं आए तो हमें जीवन में कुछ कमी सी लगती है। यही आदत हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी है। हम जब तक मन को नियंत्रित नहीं करेंगे तब तक हमारा वर्तमान और भविष्य दोनों बेहतर नहीं हो सकते हैं।
अपने लिए समय निकालना भी सेल्फ केयर का अटूट हिस्सा है। उन्होंने बताया कि अगर हम मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो यह हमारे काम से लेकर हमारे रिश्तों पर असर डालता है। फिर भी लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते है।
दिमाग भी हमारे शरीर का एक हिस्सा है। इसमें भी कोई बीमारी हो सकती है। इस स्थिति को हमें बहुत गंभीरता के साथ लेना चाहिए। वर्तमान की भाग-दौड़ में हर इंसान को अवसाद और तनाव से भरपूर जीवन जीने को मजबूर कर दिया है।

 

Next Post

जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो सकता है विधानसभा का मानसून सत्र, पेश होगा मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो सकता है। संसदीय कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुमति लेने प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अनुमोदन से विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। इस सत्र में मोहन सरकार […]