स्कूल यूनिफार्म में छात्राएं पहुंची शराब की दुकान, दुकानदार ने बेची छात्राओ को शराब, वीडियो हुआ वायरल

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। जिले के नैनपुर में स्कूली छात्राएं स्कूल यूनिफार्म में ही शराब की दुकान में शराब खरीदने पहुंच गई। वही, दुकानदार स्कूली छात्राओं को शराब बेच भी दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने दुकान का निरीक्षण किया।
वीडियो में देखा गया कि कुछ छात्राएं स्कूल ड्रेस में शराब की दुकान के सामने पहुंचती हैं। इससे पहले वे अपने सिर पर दुपट्टा डाल लेती है। काउंटर से शराब खरीदने के बाद वहां से चली जाती हैं। एसडीएम ने स्कूली छात्राओं के शराब खरीदने की पुष्टि की है।
आबकारी अधिकारी रामजी पाण्डेय ने बताया कि शराब खरीदने वाली लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम है या अधिक, इसकी जांच की जाएगी। अवयस्क को शराब बेचना जीएलसी (जनरल लाइसेंस कंडीशन) का उल्लंघन है। पूरा प्रकरण तैयार कर निर्णय के लिए कलेक्टर को भेजा जा रहा है।
वही, इस मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है।
पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।
उन्होंने इसे प्रदेश सरकार और आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही बताया।
डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि जिस समय इन बच्चियों को विद्या के मंदिर में होना चाहिए, वे अंग्रेजी शराब दुकान से शराब खरीद रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराबखोरी को लेकर सवाल उठाए थे, तब भाजपा नेताओं ने उनके पुतले दहन किए थे।
डॉ. अशोक मर्सकोले ने सवाल उठाया कि आज जब मंडला के नैनपुर में छात्राएं शराब खरीद रही हैं, तब वही नेता और नारी शक्ति कहां हैं।

 

Next Post

कार्बाइड गन और पटाखों से ग्वालियर में पांच दिनो के अंदर 91 लोगों की आंखें हुई चोटिल

ग्वालियर। रोशनी व उमंग का त्योहार दीपावली इस बार कई परिवारों के लिए अंधकार का प्रतीक बन गया। दिवाली के दौरान कार्बाइड गन और पटाखों की चपेट में आकर 91 लोगों की आंखें चोटिल हो गई, इनमें से कई को अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी। बीते पांच दिनों में […]