जबलपुर। शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र गंजीपुरा मार्केट स्थित एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
ग्राउंड फ्लोर में लगी आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई और उसकी चपेट में ऊपरी मंजिल की होजरी दुकान भी चपेट में आ गई। जिस जगह आग लगी वहां एक मकान में दो लड़कियां सो रही थीं। इन्हें आसपास के लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया।
नगर निगम के दमकलकर्मियों के मुताबिक करीब 10 बजे हरदौल मंदिर के समीप कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत ही चार दमकल वाहन रवाना किए गए।
संकरी गलियां होने के कारण आग को काबू करने नगर निगम का काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।


