रीवा। जिले में परियोजना अधिकारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट पर बंधक बनाकर नगदी एवं मोबाइल फोन लूट लिए और एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही परियोजना अधिकारी की कार लेकर फरार हो गए।
यह घटना रीवा प्रयागराज मार्ग पर देर रात हुई।
हालांकि बदमाशों ने कुछ दूरी पर कार लावारिस छोड़ दी और वहा से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दीपक मिश्रा के साथ लूट की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए गन पॉइंट का इस्तेमाल किया और आसानी से नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने एटीएम से भी 20 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित दीपक मिश्रा ने घटना की रिपोर्ट मनगवा थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बीती रात शनिवार तकरीबन 11:30 बजे की बताई गई है।
फोन पर चर्चा करते हुए दीपक मिश्रा ने बताया कि वह जबलपुर से लौटते समय त्यौंथर जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास के समय पहुंचे इस समय अज्ञात लोगों द्वारा उनकी कर को ओवरटेक कर रोका गया बाद में उन्हें गन पॉइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बताया गया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कार लावारिस छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।


