माधवनगर पुलिस द्वारा भोपाल व जबलपुर से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौपा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा माधवनगर थाना प्रभारी (निरी) अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस लगातार अपहत बालक/बालिकाओं की तलाश जारी रखते हुए उन्हें ढूढ निकालकर उनके माता-पिता/परिजनों के हवाले कर रही हैं, जिससे बिछड़े हुए सदस्यों का पुनर्मिलन हो रहा हैं।
इसी क्रम में दिनांक 17 जून 2024 को जबलपुर से एक अपहत युवती को बरामद कर कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके परिवार को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
माधवनगर थाना प्रभारी (निरी) अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना दिनांक 16 मार्च 2024 की है, जब उक्त बालिका बिना बताए घर से बाहर चली गई थी। उस वक़्त बालिका की काफी तलाश की गई थी, किन्तु सफलता नहीं मिली। लगातार प्रयासों के बाद जबलपुर शहर से बालिका को दस्तयाब कर लिया गया।
इसी प्रकार, एक अन्य प्रकरण में, दिनांक 15 जून 2024 को एक और अपहत युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। अथक प्रयासों के उपरांत, दिनांक 16 जून 2024 को जिला भोपाल से उसे बरामद कर लिया गया और कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उनके परिजन के हवाले किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रतीक्षा सिंह, सहा. उपनिरीक्षक राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, भुवनेश्वर बागरी और आरक्षक लोकेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

 

Next Post

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विक्टोरिया अस्पताल में बच्चों को लेकर लगाया गया शिविर

जबलपुर। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विक्टोरिया जिला अस्पताल में जिला स्तर पर शिविर लगाया गया। शिविर में उन बच्चों का इलाज किया जा रहा है जिन बच्चों के पर में अपंगता या मुड़े होते हैं। मुख्य जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय […]