बोलेरो वाहन से तस्करी करते हुए कोतवाली पुलिस ने बरामद किया 126 लीटर अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन मे कोतवाली पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
इसी कड़ी मे कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से बड़ी मात्रा मे अवैध शराब जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
बता दे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसैयादोना गौशाला के पास से एक बोलेरो वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में 81 हजार रुपए कीमत की 14 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि बोलेरो क्रमांक एमपी 51 जेडसी 6498 से कुल 126 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें एमडी, जीनियस और गोवा ब्रांड की शराब शामिल है। वाहन में सवार दो लोगों में से एक मनोज नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही, दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस ने बोलेरो और शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

 

Next Post

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

जबलपुर। ऑपरेशन सिंदूर की महानायिका कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ अविलंब विधि सम्मत कारवाई के निर्देश दिए है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के समक्ष राज्य […]