खंडवा। जिले के पंधाना क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20-25 लोग डूब गए। शाम 6 बजे तक 11 लोगों के शव निकाले गए। इनमें 8 बच्चियां हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू प्रारंभ किया।
पुलिस के मुताबिक राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने अर्दला गांव पहुंचे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20-25 लोग सवार थे। ट्रॉली को तालाब के रास्ते में एक पुलिया के ऊपर खड़ा किया था। ट्रॉली यहां से तालाब में पलट गई।
शाम 6 बजे तक 11 लोगों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। बाकी लापता लोगों की भी एसडीआरएफ के द्वारा खोज की जा रही है।


