राजधानी में चाकू मारकर युवक की हत्या, किन्नर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र के बकरा मार्केट में रविवार सुबह एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं। इस मामले में एक आदतन अपराधी किन्नर का भी नाम सामने आ रहा है।
तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बताया कि बरखेड़ी निवासी 22 वर्षीय आदिल का काजल बंबईया नाम के किन्नर से पुराना विवाद चल रहा था। सुबह आठ बजे मोहम्मदी मस्जिद के पास बकरा मार्केट की गली में कुछ लोगों ने आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल आदिल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर के मुताबिक इस वारदात में किन्नर काजल और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है। काजल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देख रही है।

 

Next Post

रेलवे बोर्ड से अनुमोदन मिलने के बाद अब इंदौर में मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने का रास्ता साफ, रंगपंचमी के बाद होगा ‘लाइन ओपनिंग फाइनल चेक’

इंदौर। महानगर इंदौर में मेट्रो के संचालन के लिए मेट्रो कोच व ट्रैक के संबंध में रेलवे बोर्ड से अनुमोदन (अप्रूवल) मिल गया है। इसके मुताबिक इंदौर का मेट्रो कोच व वायडक्ट पर बिछाया गया ट्रैक फिट है। ऐसे में अब इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने का रास्ता […]