भोपाल। लो प्रेशर एरिया एवं ट्रफ लाइन के कारण मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश होगी।
मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी हिस्से के 8 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इनमें सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी एवं बालाघाट जिले शामिल हैं।
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं, यहां से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी रहेगा।
रविवार को दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि सोमवार को पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पहले 22 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह सिस्टम आगे बढ़ गया।
इसी बीच लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की एक्टिविटी शुरू हो गई। इसके चलते सोमवार को बारिश होने का अनुमान है।


