अस्पताल भवन में लगे छत्ते से निकली मधुमक्खियां ने मचाया आतंक, 10 घायल

DR. SUMIT SENDRAM

हरदा। शहर के कृषि उपज मंडी के पास स्थित बघेल हॉस्पिटल के भवन में लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने रविवार को लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियां के काटने से करीब 10 लोग घायल हो गए।
अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के बाहर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक झुंड उड़कर लोगों पर टूट पड़ा।
इस दौरान मरीजों से मिलने आए अटेंडरों सहित करीब 8 से 10 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया।
हमले से घबराए लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाते नजर आए।
घटना में घायल मुकेश छलोत्रे ने बताया कि वह रिश्तेदार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हुए।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व हॉस्पिटल संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने फोन पर बताया कि अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को मधुमक्खियों ने नहीं काटा है। केवल 2 से 3 लोग, जो हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर थे वह प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया।
इधर, लोगों द्वारा प्रशासन से छत्ता हटाने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Next Post

छात्रावास में केंद्रीय मंत्री के हाथ लगी कच्ची रोटियां, गुणवत्ता पर उठे सवाल

निवाड़ी। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने जिले के पृथ्वीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से छात्रावास परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री सीधे छात्रावास की मेस में पहुंचे, जहां छात्राओं के लिए […]