सिंगरौली। जिले के उपखंड देवसर में पदस्थ एसडीएम अखिलेश सिंह के आईपीएस प्रोबेशनर पुत्र हर्षवर्धन सिंह 2023 बैच की रविवार शाम को कर्नाटक के सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी प्राप्त होते ही शोक की लहर छा गई।
हर्षवर्धन कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद जिला प्रशिक्षण के लिए हासन जा रहे थे, तभी हासन जिले में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मृतक आईपीएस हर्षवर्धन सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि सबके बीच से एक आईपीएस जो प्रदेश के विकास में अपने भूमिका निभा सकते थे वो नहीं रहे, उनके इस अपूर्णीय क्षति की पूर्ति करना असंभव है। उन्होंने मृतक की परिवार को इस असहनीय घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम सृजन वर्मा, राजेश शुक्ला सहित अधिकारी कर्मचारी सहित ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

