बस ने महिला को 30 फीट तक घसीटा, दोनों टायरों के बीच फसी महिला की दर्दनाक मौत

मुरैना। सिविल लाइन्स थानांतर्गत जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस (एमपी06 पी 1655) ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया।
हादसे में महिला बस के पिछले टायर में फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
सिविल लाइन पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह 10:15 बजे जौरा से मुरैना की ओर आ रही यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए महिला को टक्कर मारी।
टक्कर के बाद महिला बस के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। बस के टायर में फसी महिला लगभग 30 फिट दूर तक घिसटती गई, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।
मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40) पति उत्तम बघेल के रूप में हुई है।
हादसे के वक्त मृतका के साथ उनकी साथी सुनीता मौजूद थी।
सुनीता ने बताया कि हम दोनों सड़क क्रॉस कर रहे थे कि एक दम तेजी के साथ बस आई और कमला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी मैं और अन्य लोग चिल्लाए तब भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कमला वह घिसटती चली गई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जौरा रोड बैरियर के पास हादसे में महिला की मौत हुई है। साथ में कुछ महिलाएं और थी जिन्होंने महिला की पहचान कमला बघेल के रूप में की है। मृतिका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पीएम हाउस भिजवाया जा रहा है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है, बस जब्त कर ली गई है।

 

Next Post

वन स्टॉप सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार हुई तीन नाबालिक बालिका, परिजनों के साथ जाने को नहीं थी राजी

सतना। शहर के जवाहर नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से रविवार देर रात तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गई। बालिकाएं डोरमेट्री की पीछे वाली खिड़की तोड़कर भागी हैं। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सेंटर प्रबंधन ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग […]