उषानगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 7 दिवसीय भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर के उषा नगर स्थित प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री महालक्ष्मी मंदिर धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास द्वारा 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक 7 दिवसीय भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस माहअनुष्ठान में मुख्य यजमान समिति के सहसचिव चंद्रशेखर राठौर एवं प्रतीक राठौर रहे।
मुख्य यजमान चंद्रशेखर राठौर द्वारा भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की मूर्तियों को महासंतों एवं गुरुओ के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारणो द्वारा विधि विधान से स्थापित किया गया।
बता दे कि राजस्थान के विशेष शिल्प कलाकारो द्वारा निर्माण करवाकर सभी मूर्तियों को राजस्थान से इंदौर के उषानगर स्थित लक्ष्मी मंदिर में सम्मिलित किया गया।
लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर में विशेष फलों के रसों के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, गौरी पुत्र गणेश, कार्तिकेयजी, भैरव महाराज एवं शीतला माता का सहस्त्रधारा महाअभिषेक किया गया।
इस दौरान महाहवन कर पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद महाआरती कर सभी देवताओं को आव्हान कर स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कन्या एवं ब्राह्मण भोज के बाद महाप्रसाद वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. दीपेश व्यास (रणजीत हनुमान जी) एवं दादू जी महाराज (शनिधाम) रहे।
महालक्ष्मी मंदिर के संरक्षक योगेंद्र सिंह राठौर, अध्यक्ष महेश तोतला सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।

 

Next Post

क्षतिग्रस्त पुल से बाइक गिरने पर तीन की मौत, परिवार में कोहराम

दमोह। जिले तेंदूखेड़ा विकासखंड में एक क्षतिग्रस्त पुल से मोटरसाइकिल गिरकर नदी में समा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक सभी लगभग 20–22 वर्ष के थे और अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह हादसा शुक्रवार रात करीब […]