डिंडोरी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर में किया गया। जिसमे जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगाँव में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने 25 दिवसीय कार्य योजना के तहत सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिता में पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगाँव के छात्र चेतराम बरमैया ने विद्या वैभव में एवं विवेक साहू ने डिजिटल क्वेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर डिंडोरी जिला को गौरवांवित किया है। इन दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तर पर किया गया।
दोनों छात्रों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी (डिंडोरी) रत्ती सिंह सिंन्द्राम, सहा. जिला समन्वयक आशीष पाण्डेय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुर के प्राचार्य आलोक जैन, पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगाँव के प्रभारी प्राचार्य आरके साहू सहित संस्था के शिक्षक एपी झरिया, शांतिराम साहू, ओमप्रकाश साहू, डियाराम साहू, राहुल पाठक, पूजा साहू, किरण बघेल एवं अनुपमा गुप्ता ने बधाई प्रेषित की है।

