अनुसूचित जाति छात्रावास में कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ सुनी मन की बात

मंडला। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम एवं संविधान गौरव अभियान के तहत में सीनियर बालिका छात्रावास, सीनियर अनुजाति छात्रावास मण्डला एवं अनु जाति बालक महाविद्यालय छात्रावास मण्डला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने अनुसूचित जाति छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ मन की बात के संस्करण को सुना।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मण्डला प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा, विनय तिवारी, जुगल किशोर बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन डेहरिया, नीरज कांड्रा, पारस असरानी एवं दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्रावास के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब अंबेडकर जी द्वारा रचित सँविधान के गौरव को अनुसूचित जाति छात्र छात्राओं को अवगत कराना है।

 

Next Post

अमिलिया थाना परिसर में हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

सीधी। जिले के अमिलिया थाना प्रांगण में थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय द्वारा हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भंडारे में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किये है। गौरतलब है कि […]