घर से आधा किलोमीटर दूर मिला युवती का शव, हत्या या आत्महत्या, उलझी पुलिस

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत धनखोरी गांव में एक युवती का शव बरामद किया गया, जिसके गले में फंदा लगने का निशान पाया गया है।
युवती ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई, इस फेर में पुलिस उलझी हुई है।
पुलिस को सूचना सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली।
बताया गया कि धनखोरी गांव निवासी मधू पिता बृहस्पति कोल(19) का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर लोगों द्वारा देखा गया, जिसकी सूचना जमोड़ी थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पीएम करवाया।
युवती के गले में फंदा लगाने जैसा निशान पाया गया, जिस पर पुलिस उलझी हुई है कि युवती ने आत्महत्या की या फिर आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दिया है।
यह मामला विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर युवती ने आत्महत्या की मौत होने पर शव को साक्ष्य छुपाने के इरादे से घर से करीब पांच सौ मीटर दूर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। हकीकत पुलिस विवेचना के बाद ही सामने आ सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल टीम व खोजी कुत्ता भी मौके पर ले जाया गया और बारीकी से जांच कराई गई। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने में सफल हो सकती हैं।

 

Next Post

नपा अध्यक्ष का 48 घंटे में भाजपा से मोहभंग, कांग्रेस में हुई फिर वापसी

सीधी। सियासत में दल बदल की अजब-गजब कहानी सीधी मे चल रही है। 6 अप्रैल को सीधी प्रवास पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों भाजपा की सदस्यता लेने वाली नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष काजल वर्मा का 48 घंटे में ही भाजपा से मोहभंग हो गया। उन्होंने […]