एडीजी उमेश योगा को अपर परिवहन आयुक्त की मिली जिम्मेदारी

भोपाल। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में परिवहन आयुक्त बदलने के दो दिन बाद ही अपर परिवहन आयुक्त को भी बदल दिया गया।
जबलपुर जोन के अति. पुलिस महानिदेशक (एडीजी) उमेश जोगा को अपर परिवहन आयुक्त रूप में पदस्थ किया गया है। अभी इस पद पर अरविंद सक्सेना पदस्थ थे। वह महानिरीक्षक हैं।
गौरतलब हैं कि पहली बार है जब यहां एडीजी स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया गया है। इसके पहले यहां डीआइजी स्तर के अधिकारी को ही इस पद पर पदस्थ किया जाता रहा है।
वही, अरविन्द सक्सेना को पुलिस मुख्यालय में आइजी बनाया गया है।
गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि गुना बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा दिया गया था। इसके 38 दिन बाद दो दिन पहले डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अब अपर परिवहन आयुक्त को भी बदल दिया गया है।

 

Next Post

मोहन सरकार विधानसभा चुनाव में किए वादों से पीछे हटी - कमलनाथ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि विधानसभा में आज राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए प्रमुख वादों से पीछे हट गई है। […]