रहस्यमय तरीके से लापता हुई छात्रा, कॉलेज के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी घर, छात्र की तलाश में जुटी पुलिस

DR. SUMIT SENDRAM

मैहर। जिला के अमरपाटन जनपद क्षेत्र के ग्राम बड़खुरा निवासी 22 वर्षीय राजकुमारी सिंगरौल पिछले एक महीने से लापता है। वह 13 सितंबर की सुबह रोज की तरह अमरपाटन कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुँची और न ही घर वापस लौटी।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने थाना अमरपाटन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि राजकुमारी सिंगरौल पिता पूरन प्रसाद सिंगरौल, निवासी ग्राम बड़खुरा, पोस्ट बीदा, तहसील उचेहरा, जिला सतना की रहने वाली है। परिजनों ने आशंका जताई है कि वह किसी परेशानी या बहकावे में आ गई हो सकती है। घटना के बाद से परिवारजन बेहद चिंतित हैं और बेटी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
अमरपाटन पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।
वही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को राजकुमारी सिंगरौल के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया निकटतम थाने में सूचना दें।

 

Next Post

हुआ विदा मानसून, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

भोपाल। जून में खरगोन के रास्ते प्रदेश की सीमाओं में आया मानसून सोमवार को पूरी तरह वापसी हो गई। विदाई के दौरान मानसून ने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग का रास्ता पकड़ा। अब प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ है और दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात […]