मंथनश्री संस्था के संस्थापक संतोष नेमा कबीर सम्मान से अलंकृत

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। साहित्य सहोदर संस्था के तत्वावधान में आयोजित कबीर सम्मान समारोह में मंथनश्री संस्था के संस्थापक संतोष नेमा संतोष को उनकी साहित्यिक, सामाजिक सेवाओं के लिए कबीर सम्मान 2024 से नवाजा गया।
सम्मान स्वरूप मानपत्र, शाल संस्था के संस्थापक सुरेश मिश्र ‘विचित्र’, संस्था अध्यक्ष डॉ. अभिजातकृष्ण त्रिपाठी, कार्यक्रम अध्यक्ष शरद भाई पालन, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिशंकर दुबे, समरसता संगठन के संदीप जैन, रुद्र दत्त दुबे, अभिमन्यु जैन एवं प्रभात दुबे ने प्रदान कर अलंकृत किया।
बता दे कि संतोष नेमा वर्षों से साहित्यिक साधना में संलग्न है। इनकी अनेक साहित्यिक एवं धार्मिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।
भव्य समारोह में सुरेश विचित्र की कृति ‘तालियां बजाते रहो’ का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर पाथेय संस्था से राजेश पाठक प्रवीण, यशोवर्धन पाठक, डॉ. हर्ष तिवारी, गुंजन कला सदन से प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, आलोक पाठक, वर्तिका से विजय अनुज, आभा साहित्य संघ से डॉ. सलपनाथ यादव, जागरण से सुभाष शलभ ,बुंदेली संस्कृति संगम से प्रभा शील, गूंज से माधुरी मिश्रा, सशक्त हस्ताक्षर से गणेश प्यासा हिंदी सेवा समिति से डॉ.सलमा जमाल ने संतोष नेमा को बधाई दी।

 

Next Post

अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर साइकिल सवार की मौत

सीधी। जिले के थाना अमिलिया अंतर्गत चुरहट मुख्य मार्ग के ग्राम डिहुली में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि सीधी की ओर से अमिलिया जा रही बस क्रमांक एमपी 53 पी 0384 और अमिलिया की ओर से पटपरा जा रहा साइकिल […]