जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में लगे एसी में धमाका, 8 बच्चों को दूसरी यूनिट में किया शिफ्ट

अशोकनगर। गुरुवार को जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के पास से निकली ऑक्सीजन लाइन इसमें टूट गई। धमाके के बाद अफरा-तफर के बीच नर्सिंग स्टॉफ ने बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया। वार्ड में 8 बच्चे भती थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सिविल सर्जन ने वार्ड का निरीक्षण किया और फिर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक डीपी पर लोड ज्यादा आने की वजह से अस्पताल का एसी फट गया था।
एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव और सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव के अनुसार एससी फटने का कारण इलेक्ट्रिक फाल्ट है। गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग की वजह से एससी में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

 

Next Post

भावना हत्याकांड के तीनों आरोपियो को पुलिस ने दबोचा, आरोपियों के खिलाफ जारी किया गया था लुकआउट नोटिस

इंदौर। महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से पिछले गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक ये तीनों […]