भोपाल। मोहन सरकार की बैठक ई-कैबिनेट के रूप में हो रही है। इस ई-कैबिनेट के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टेबलेट दिए गए हैं।
बैठक में मंत्री एवं भारसाधक सचिव को ई-केबिनेट एप्लीकेशन के संबंध में प्रजेंटेशन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे डिजिटल सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जा सके।
मंगलवार को वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ ही कैबिनेट बैठक शुरू की गई।
कैबिनेट बैठक का एजेंडा मंत्रियों को फिजिकली और एवं डिजिटली दोनों फार्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत यह डिजिटल रूप में भेजा जाएगा।
ई-केबिनेट एप्लीकेशन एक आधुनिक तकनीक, कागज रहित, सुरक्षित और गोपनीय प्रणाली है, जिससे मंत्री कभी भी कहीं भी अपनी सुविधा अनुसार कैबिनेट की कार्यसूची देख सकेंगे।
ई-केबिनेट एप्लीकेशन प्रारंभ होने से भौतिक रूप से होने वाले फोल्डर वितरण, कागज एवं समय की भी बचत होगी। साथ ही ई-केबनेट एप्लीकेशन के माध्यम से पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी देखा जा सकेगा।


