चुनाव सामग्री वितरण में पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, भेजा गया एमवाई अस्पताल

इंदौर। लोकसभा निर्वाचन के लिए रविवार सुबह 5.30 बजे से ही मतदान दलों का नेहरु स्टेडियम पहुंचना प्रारम्भ हो गया।
पहला मतदान दल सुबह 6 बजे सामग्री लेकर रवाना हो गया।
कल यानी सोमवार 13 मई को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
नेहरु स्टेडियम में तीन विशाल डोम बनाए गए हैं।
सामग्री वितरण के लिए दो हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी को तैनात किया गया है। गर्मी के मद्देनजर स्टेडियम में 10 बेड का अस्थाई हॉस्पिटल भी बनाया गया है। गर्मी से निपटने के इंतजाम और अधिकारी-कर्मचारियों के खाने-पीने के भी इंतजाम किए गए हैं।
रविवार को नेहरु स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक इंतजाम भी बदले हैं।
सामग्री वितरण के दौरान नेहरू स्टेडियम में एक पुलिसकर्मी सुजीत वर्मा और एक कर्मचारी पुरुषोत्तम वाडगे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने पर अस्थाई अस्पताल में ले जाया गया। पुलिसकर्मी सुजीत का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा हाई होने से उन्हें एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। वहीं पुरुषोत्तम को अभी ऑब्जर्वेशन में रखकर ब्लड प्रेशर की मॉनिटरिंग की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या ने कहा कि दोनों को उच्च रक्तचाप की शिकायत है। इसके साथ घबराहट भी हुई। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिसकर्मी सुजीत का रक्तचाप ज्यादा होने के कारण उन्हें अन्य सभी जांचों के लिए एमवाय अस्पताल रैफर किया गया है।

 

Next Post

पानी का भारी संकट, झरना बना पेयजल का सहारा

सिंगरौली। जिले में पर्याप्त बारिश न एवं भीषण गर्मी के चलते भू-जलस्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। जिसके चलते जल स्त्रोत नदी, नाले, हैण्डपंप एवं कूप ड्राई होने लगे हैं ऐसा ही मामला देवसर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंतर्गत आदिवासी बिरान टोला का है। जहां इकलौता जल स्त्रोत कुआं […]