विधवा मां ने बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ विधवा महिला ने बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा करता है। उसकी पत्नी भी छोड़कर जा चुकी है।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। महिला ने बुधवार को एफआईआर दर्ज करवाई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय बड़े बेटे की नशे की लत के कारण उसकी पत्नी साथ नहीं रहती है। एक बेटा जेल में बंद है। मंगलवार को बड़ा बेटा नशा कर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रातभर सहमी रही मां ने सुबह रिश्तेदारों को घटना बताई और थाने पहुंची।
एरोड्रम थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी नशे में है। उसने पूछताछ में भी बताया कि उसे होश नहीं था।

 

Next Post

कांग्रेस को लगा झटका, कमल नाथ के सबसे भरोसेमंद साथी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। उनके सबसे भरोसेमंद साथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। वे छिंदवाड़ा विधानसभा के लिए कमल नाथ के […]