क्लर्क कॉलोनी स्थित दुकान में आग लगने से महिला की मौत, पति व बेटा झुलसे

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थानांतर्गत क्लर्क कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई।
दुकान के ऊपरी मंजिल जहाँ किराना संचालक परिवार सहित रहते थे। ऊपरी मंजिल में फैली आग से किराना व्यवसाई पत्नी और बेटे समेत आग के चपेट में आ गये।
रेस्क्यू टीम ने परिवार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किराना व्यवसाई, उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा आग से झुलस गए। सभी को सीएचएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
उपचार के दौरान किराना व्यवसाई की पत्नी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण महिला 60 प्रतिशत जल गई और धुएं के कारण उसकी स्थिति गंभीर थी। महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पाकर उसे बुझा दिया है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आग किराना दुकान में लगी थी और आग किस कारण लगी इस बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। आग लगने की यह घटना मांगीलाल बद्रीलाल ब्रदर्स की दुकान में करीब साढ़े दस बजे की बताई गई है। बाद में पता चला कि आग का कारण शार्ट सर्किट है। दुकान जितेंद्र गोयल की है। उनका परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है।
प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि जब आग लगी तो दुकान की पहली मंजिल पर एक ही परिवार के तीन लोग आग में घिर गए थे। व्‍यापारी जितेंद्र के साथ उनकी पत्‍नी अनीता, छोटा बेटा मयंक आग में घिर गए थे। इस हादसे में अनीता की मौत हो गई।

 

Next Post

शराब दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ, शेष 21 दुकानों के बुलाये लाटरी आवेदन

इंदौर। जिले में शराब दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया में आबकारी विभाग जुट गया है। आबकारी विभाग ने वर्तमान मूल्य से 15 प्रतिशत अधिक राशि चुकाकर दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की हैं। इसके अनुसार जिले के 64 समूह पर नवीनीकरण के आवेदन लिए गए थे। आवेदन रहित शेष […]