बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी लगाएगी स्मार्ट मीटर

खंडवा। अब खंडवा शहर भी स्मार्ट होने को अग्रसर है।
शहर के उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
इसके लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।
बिजली कंपनी के कर्मचारी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के घरों में सर्वे करेंगे। इसके बाद सर्वे का डाटा एकत्रित कर अगले चरण में लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू जाएगी।
खंडवा शहरी क्षेत्र में 60 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से आधे उपभोक्ताओं के घरों में पहले चरण में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विभिन्न कॉलोनियों में फीडर को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चुना जाएगा। इसे शहर के अधिकांश हिस्से कवर हो जाएंगे। कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर देखा जाए तो आधा शहर स्मार्ट मीटर से कवर हो जाएगा।
इस संबंध में बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री विश्वजीत सिंह झा ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर खंडवा में भी स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। जल्द ही इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं सहित बिजली कंपनी को रियल टाइम जानकारी मिलेगी और फायदा मिलेगा।

 

Next Post

जबलपुर हाई कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई 26 फरवरी त‍क बढ़ाई

जबलपुर। हाई कोर्ट की जबलपुर पीठ में लंबे समयान्तराल के बाद ओबीसी आरक्षण को लेकर दायर 91 प्रकरणों पर सुनवाई हुई। राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इन मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर याचिकाएं लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों पर 13 फरवरी […]