आबकारी टीम ने रामनगर में दी दबिश, विभिन्न अड्डों से 137 डिब्बे महुआ लाहन के किये गए जब्त

मंडला। कलेक्टर डॉ.सलोनी सिडाना के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पाण्डेय के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय, निर्माण करने वालो के खिलाफ मण्डला वृत के ग्राम रामनगर के विभिन्न अड्डों में आबकारी टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
इस दौरान आबकारी बल द्वारा शराब के अवैध विक्रय, निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन करने वालो के अड्डो में दबिश देते हुए 137 डिब्बे महुआ लाहन के जब्त किये गये।
आबकारी विभाग के मुताबिक मदिरा निर्माण करने वाले रामनगर नहर एवं नाला के समीप विभिन्न अड्डों से 137 डिब्बे महुआ लाहन के जब्त किये गए, जिससे 1370 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।
जब्त लहान की अनुमानित कीमत 205500 रूपये बताई गई है।
जब्त लहान को घटनास्थल पर नष्ट किया गया।
वही, विभिन्न अड्डो से 70 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया, जिसकी कीमत 7000 रुपये है।
कार्यवाही के दौरान आबकारी टीम को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस दौरान मदिरा के अवैध निर्माण कार्य में संलिप्त आरोपियो के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के अन्तर्गत 34(1) क,च के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
वही, आबकारी टीम के मुताबिक इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी, आबकारी मुख्यआरक्षक दुर्जन कुलेश, आरक्षक राजेन्द्र खंडेलकर, विजय कमलेश, सत्यपाल मरावी, महेश पटेल, रघुनाथ उइके एवं ऋषभ शुक्ल मौजूद रहे।

 

Next Post

नौकरी के नाम पर दो महिलाओं से 18 लाख रुपये की ठगी, एक महिला से 10 लाख रुपये तो दूसरी से 08 लाख रुपये लिए ठग

भोपाल। निजी क्षेत्र की कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर शहर की दो महिलाओं से 18 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़तों ने पुलिस कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है। शातिर जालसाज ने रुपये ऐंठने के बाद भरोसा दिलाने के […]