बरगी डैम हादसे में मुख्यमंत्री हुए सख्त, क्रूज पायलट, हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी निलंबित

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। बरगी डैम हादसे में सरकार ने पहली सख्त कार्रवाई की है। अब गंभीर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी को निलंबित किया गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इसके अलावा, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, क्रूज हादसे में 28 लोगों की जान बचाने वाले प्रत्येक श्रमिक को 51-51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।
बता दें, चार क्रूज सवार अभी-भी लापता हैं, जिनकी खोज में राहत-बचाव करने वाली टीमें जुटी हुई हैं। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। तीसरे दिन शनिवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

 

Next Post

दोपहर की भीषण गर्मी में पानी के लिए संघर्ष, रिंग रोड से सटे क्षेत्रो में रहवासियों की फजीहत

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संकट गहराता जा रहा है। इस वर्ष गर्मी के तेवर तीखे हैं। इसके परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में जल संकट तेजी से बढ़ रहा है। भीषण तपिश और गिरते भूजल स्तर ने आम जनता की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। […]