डॉ. चिन्मय पंड्या प्रबुद्ध वर्ग को करेंगे संबोधित, अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा दो दिवसीय कार्यक्रम

जबलपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जीआरसी के निर्देशक डॉ. चिन्मय पंड्या का आज संस्कारधानी आगमन हो रहा है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम जिसके प्रथम दिवस 13 जुलाई को शाम 6:00 बजे से मानस भवन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध एवं युवा वर्ग को संबोधित कर समाज निर्माण में उनकी भागीदारी का बोध कराएंगे।
कार्यक्रम सांसद आशीष दुबे के विशिष्ट आतिथ्य एवं महापौर जगत बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित है।
जिला संयोजक प्रेम शंकर तिवारी, नारायण दुबे, सुनील मालवीय, गणेश शिवहरे एवं आशुतोष कटारे द्वारा इस उपलक्ष्य पर प्रबुद्ध वर्ग एवं युवाओं से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी शक्तियों को पहचाने और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

 

Next Post

चुरहट विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन और चुरहट के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

सीधी। चुरहट विधानसभा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन और चुरहट की बैठक में सभी ने संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखें बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में कसावट लाने […]