‘धूम 3’ के आमिर खान की तरह एक भाई करता था चोरी की वारदात, हमशक्ल जुड़वा भाई देता था पुलिस को चकमा

मऊगंज। बॉलीवुड की मशहूर मूवी ‘धूम 3’ में आमिर खान बैंकों में चोरी करने के बाद गायब हो जाते थे और उसी समय वह दूसरी जगह भी होते थे। फिल्म में आमिर का डबल रोल था, लेकिन पुलिस को इसका पता नहीं था, इसलिए पुलिस से बच जाते थे।
ठीक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के मऊगंज से सामने आया है, जहां दो जुड़वा भाई मिलकर ‘धूम 3’ के आमिर खान की तरह चोरी कर पुलिस को चकमा दे रहे थे।
चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा मऊगंज पुलिस ने किया है, जिसमें तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो जुड़वा भाई, सौरभ वर्मा और संजीव वर्मा है जो शातिर अपराधी है। ये दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बहुत ही चालाकी से काम करते थे।
एक भाई किसी अन्य स्थान पर सीसीटीवी कैमरे के सामने रहता था, जबकि दूसरा भाई साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। घटना के समय आरोपी के दूसरी जगह मौजूद होने का सबूत पाकर बरी हो जाते थे। इस तरह वारदात करने के बाद पुलिस को गुमराह करने में ये लोग सफल होते थे।
23 दिसंबर को मऊगंज के चाक मोड़ इलाके में सत्यभान सोनी के घर में चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी किए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को पकड़ा, जिनमें सौरभ वर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा और जगन्नाथ केवट शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, जिनमें सौरभ वर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, और जगन्नाथ केवट शामिल थे। सौरभ वर्मा का जुड़वा भाई संजीव वर्मा था, जो हूबहू उसी जैसा दिखता था। सौरभ के साथ चोरी की वारदातों में संजीव की अहम भूमिका होती थी, क्योंकि वह अन्य जगह सीसीटीवी निगरानी में रहता था और पुलिस को गुमराह करता था।
दोनों जुड़वा भाई कभी एक साथ नहीं रहते थे, और उनकी पहचान कुछ गिने-चुने लोगों को ही थी। इन जुड़वा भाइयों के एक जैसे दिखने और एक ही रंग के कपड़े पहनने के कारण पुलिस को इन्हें पहचानने में मुश्किल हुई। पुलिस ने जब एक को पकड़ा, तो दूसरा पैरवी करने पहुंचा, जिससे जुड़वा भाइयों का राज खुला और लाखों रुपए के चोरी के जेवरात बरामद किए गए।

 

Next Post

व्यापारियों से मिलने पहुंचे एडिशनल डीसीपी, बैंक की टीम के आश्वासन के बाद यूपीआई से लेनदेन को तैयार हुए व्यापारी

इंदौर। इंदौर के रेडिमेड गारमेंट व्यापारियों ने यूपीआई पेमेंट लेने से पूरी तरह से इंकार कर दिया था। सोमवार को बैंक की टीम और इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम राजवाड़ा पर व्यापारी की दुकान पर पहुंची। जहां उन्होंने व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और […]