बिहार चुनाव में एनडीए ने मारी बाजी, मध्यप्रदेश में जश्न का माहौल, इंदौर में मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाए लड्डू

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बहुचर्चित बिहार चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।
243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटों के साथ एनडीए रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि, महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं।
वही, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।
एनडीए की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल बन गया है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचकर जीत का जश्न मना रहे हैं।
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। प्रदेशभर में आतिशबाजी हुई और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
बता दे कि बिहार चुनाव प्रचार में सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से जाकर 25 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था।
रुझानों के अनुसार इन सीटों पर उनका 84% स्ट्राइक रेट रहा। 25 में से 21 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार आगे हैं। हालांकि, अंतिम और आधिकारिक परिणाम थोड़ी देर में जारी होंगे।

 

Next Post

बालकनी के नीचे बैठे सेवानिवृत्त डीएसपी पर अचानक गिरा छज्जा, मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में शोक और सनसनी, गहरे सदमे में परिवार

देवास। देवास शहर के विजयनगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह राणा अपने घर की बालकनी के नीचे रोजाना की तरह बैठे थे, तभी अचानक ऊपर से छत का हिस्सा (छज्जा) तेज धमाके के साथ गिर पड़ा। भारी मलबे के नीचे […]