सुधा शर्मा बनीं जबलपुर जन परिषद की अध्यक्ष

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी ने शिवपुरी चैप्टर के अध्यक्ष संजीव पुरोहित एवं जबलपुर वूमेन विंग की संभागीय सचिव मीना चौधरी की अनुशंसा पर समाजसेविका सुधा शर्मा को जबलपुर शहर चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
संस्था के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव एवं जन परिषद के राष्ट्रीय सचिव शैलेश चौरसिया के मुताबिक जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक एवं गैरराजनीतिक संस्था है, जो कि गत 36 वर्षों से सामाजिक एवं विशेष रचनात्मक कार्यो में सक्रिय होने के साथ साथ कई ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।
वही, संस्था पर्यावरण पर केंद्रित ग्यारह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफलता पूर्वक आयोजित किया जा चुका है।
संस्था के इस समय पूरे देश में 275 से अधिक एवं विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं।
गौरतलब है कि जन परिषद संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यो को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।
सुधा शर्मा के जबलपुर शहर चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत होने पर जबलपुर के सभी समाजसेवियो एवं पत्रकार साथियों सहित मित्रो ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये प्रेषित की है।

 

Next Post

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में बुधवार 6 जुलाई को होने वाले विशाल कांवड़ यात्रा और रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से भक्त दो दिन पहले से ही कुबेरेश्वर धाम पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। कुबेरेश्वर […]