सर्पदंश से माँ और बेटे की हुई मौत

सीधी। थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम डांगा की लामी पार्टी में सर्प के काटने से एक साथ मां और पुत्र की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक
प्रमिला पति रामपाल कोल 35 वर्ष हाल मुकाम लामीपाटी जो लंबे समय से अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रहती थी और मजदूरी करके अपना और बच्चों का भरण पोषण करती थी। घटना बीती रात लगभग 2:00 बजे सर्प घर में घुसा और पहले मृतिका प्रमिला को काटा फिर उसके पुत्र ऋषभ पिता रामपाल कोल 12 वर्ष को को काटा जिसमें दोनों की मौत हो गई।
मृतिका के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं जो रोते हुए बिलख रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक उसकी शादी ग्राम पनवार थाना जमोड़ी जिला सीधी में रामपाल कोल के साथ हुई थी। लेकिन पति पत्नी में आपसी विवाद के कारण वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहकर जीवन यापन कर रही थी, जो गरीब एवं भूमि के रूप में संघर्ष करते हुए अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण किसी तरह करती रही है।
सुबह मोबाईल द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर पंचनामा व शव परीक्षण कराकर दोनों शव मृतिका के पति रामपाल कोल को सौप दिया गया।

 

Next Post

एमएसएमई आयूरयोग एक्सपो मे डिंडोरी की जिष्णु आयुर्वेदा ने अपनी भागीदारी निभाई

डिंडोरी। जिले की पहली आयुर्वेदा मेन्युफेक्चरिंग कंपनी जिष्णु आयुर्वेदा ने देश की राजधानी दिल्ली मे आयोजित स्टार्टअप में ही एमएसएमई आयूरयोग एक्सपो मे अपनी सफलतापूर्वक भागीदारी निभाई। कंपनी की फाउंडर महिमा शर्मा ने कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हुए मंच पर अपना परिचय दिया एवं जिष्णु आयुर्वेदा गिफ्ट हैंमपर्स भेंट करते […]