गेल फैक्ट्री में सीएनजी गैस लीकेज से हड़कंप, चार घंटे की मशक्कत के बाद हालात हुए काबू

रायसेन। बुधवार सुबह जिले के मंडीदीप स्थित गेल फैक्ट्री में सीएनजी गैस का गंभीर रिसाव हो गया। यह रिसाव लेवल-3 श्रेणी का था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव को बंद किया गया।
गैस रिसाव की जानकारी सुबह करीब 5 बजे के आसपास मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हाईवे सहित क्षेत्र के आंतरिक मार्गों पर यातायात को रोक दिया, जिससे किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
गौरतलब है कि जिस जगह गैस प्लांट स्थित है, उसके ठीक बगल में एक सरकारी अस्पताल भी है। यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कैसे इतनी संवेदनशील इकाई को अस्पताल के पास स्थापित करने की अनुमति दी गई।
यदि समय रहते गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़ी अनहोनी में तब्दील हो सकता था। राहत की बात यह रही कि प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। गैस रिसाव बंद होने के बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।

 

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील नाथेनियल का पार्थिव शरीर बुधवार शाम पहुंचा इंदौर, साउथ तुकोगंज कब्रिस्तान में होंगी अंतिम क्रिया

इंदौर। आतंकी हमले में पहलगाम में हुए इंदौर के सुशील नाथेनियल की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील एमआर-10 स्थित अभिनंदन नगर के निवासी थे। परिजनो ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुनील को घुटनों पर बैठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब […]