भोपाल। राजधानी में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।
मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में राजधानी के लाल परेड मैदान में सुबह नौ बजे आयोजित होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास बुधवार को लाल परेड मैदान पर किया गया।
पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फुल ड्रेस अभ्यास परेड के दौरान अति. पुलिस महानिदेशक एसएएफ साजिद फरीद शापू, भोपाल के संभागायुक्त डा पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

