बाईक सवार को बचाने के फिराक में पलटा मिनी ट्रक

सीधी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गाड़ा में रविवार को करीब 11 बजे सामने से आ रहे बाईक सवार को बचाने के प्रयास में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ की पटरी पर पलट गया।
गनीमत ये रही कि मिनी ट्रक के पलटने पर ड्राइवर एवं खलासी बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 53 जेडबी 2188 इलाहाबाद से मशीन से बने पत्तल लोड कर सीधी के पडैनिया आ रहा था।
मिनी ट्रक के ड्राइवर सूरज यादव 26 वर्ष निवासी पडैनिया ने बताया कि बैनी नदी के पुल को पार कर जब वो आगे बढ़ा उसी दौरान सामने से आ रहे बाईक सवार को बचाने के प्रयास में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

Next Post

रामपुर नैकिन एवं चुरहट सिहावल में चिकित्सकों के अधिकांश स्वीकृत पद खाली, मरीजों का उपचार हो रहा काफी प्रभावित

सीधी। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत 70 फीसदी चिकित्सकों के पद वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं। चिकित्सकों के खाली पद का असर जिला चिकित्सालय सीधी के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पड़ रहा है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों का उपचार भी काफी प्रभावित हो […]